प्रियजन की याद में स्वास्थ्य शिविर लगकर मदद करना सच्ची श्रद्धांजलि: डॉ. धाकड़
Aug 28 2024
ग्वालियर। अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक द्विवेदी की धर्मपत्नी समाजसेविका स्व. मोनिका द्विवेदी की 17वीं पुण्यतिथि पर सिकंदर कंपू सैनिक कॉलोनी स्थित एसएन कॉन्वेंट स्कूल में नि:शुल्क सुपर स्पेशलिटी हेल्थ शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि जीआरएमसी के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ थे। अध्यक्षता हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत रस्तोगी ने की। अतिथि विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमएचओ डॉ. आरके राजौरिया, जेएएच अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना, आगामी सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव थे।
कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों ने स्व. मोनिका द्विवेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने कहा कि प्रियजन की याद में जरूरतमंद व गरीबों की मदद के लिए शिविर आयोजित करना सच्ची श्रद्धांजलि है। शिविर में विशेषज्ञों ने जरूरतमंदों के साथ वहां रहने वाले बच्चों और बुजुर्गों का भी चेकअप कर इलाज किया। इतना ही नहीं कॉलोनी में कुछ वृद्ध ऐसे थे जो मोतियाबिंद के कारण ठीक से देख नहीं पा रहे थे। उन्हें वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गजराज गुर्जर द्वारा चेकअप कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल बुलाया। जहां उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
शिविर में डॉ. प्रशांत लहारिया, डॉ. गौरव कवि भार्गव, डॉ. अजय गौड़, डॉ. घनश्यामदास, डॉ. मोहिता गौड़, डॉ. रीता मिश्रा, डॉ. वीणा प्रधान, डॉ. राजकिशोरी प्रजापति, डॉ. अनुभव गर्ग, डॉ. हर्षित भार्गव, डॉ. अजय पाल, डॉ. प्रदीप प्रजापति, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. एमएल माहौर, डॉ. प्रबल प्रताप सिंह, डॉ. अंकित शर्मा ने अपनी नि:शुल्क सेवाएं दीं। इस दौरान डायबिटीज की नि:शुल्क जांच की गई। साथ ही मरीजों को सीएमएचओ स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाएं भी निशुल्क प्रदान की गईं।
इस अवसर पर डॉ. अजय गौड़ ने स्व. मोनिका द्विवेदी की स्मृति में शिविर आयोजित करने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जयवीर भारद्वाज ने बताया कि शिविर में करीब 1520 मरीजों का नि:शुल्क चेकअप कर इलाज किया गया। दो मरीजों को हृदय संबंधी परेशान आई जिन्हें उपचार के लिए जेएएच आने की सलाह दी है। शिविर में रामबाबू सेन, प्रदीप जायसवाल, कपिल भार्गव, अतर सिंह जाटव, राहुल बघेल, मनीष सविता, सौरभ सिंह बघेल, सूरज सविता, आनंद जाटव का भी योगदान रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









