ग्रीन फील्ड स्कूल में मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, स्टूडेंट्स ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया
Aug 28 2024
ग्वालियर। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शासकीय/प्राइवेट स्कूलों में भी जन्माष्टमी मनाई गई। छुट्टी होने के बावजूद स्कूलो में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुति दी।
प्रदेश सरकार के आदेश के बाद भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूलों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के बाद स्टूडेंट्स ने भक्ति गानों पर डांस, संगीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान कई बच्चे भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सज कर स्कूल पहुंचे थे। वहीं, कुछ स्कूलों में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
ग्रीन फील्ड स्कूल के संचालक हर्ष दंडोतिया ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद स्कूल में धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। बच्चे श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में सज धजकर स्कूल पहुंचे। राधा और श्रीकृष्ण बने बाल गोपालों ने सबका मन मोह लिया। नृत्य के माध्यम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सुंदर झांकी भी प्रस्तुत की। स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा और मित्रता के प्रसंगों पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मोनिका दुबे एवं सहयोग नेहा दंडोतिया तथा नंदिनी परिहार ने किया। कार्यक्रम का आभार स्कूल प्राचार्य देवेश खरे ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









