सनातन धर्म मंदिर में मना नंदोत्सव, लगे छप्पन भोग

Aug 28 2024

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में नंदोत्सव एवं पालना उत्सव मनाया गया। प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन भगवान चक्रधर श्रीकृष्ण का नंदउत्सव, पालना उत्सव मनाया गया एवं छप्पन भोग अर्पित किए गए। गिरिराज धरण सभागार में शाम 4 बजे महिला भक्तों ने बधाई गीत गाए। जुग जुग जीवे री यशोदा मैया तेरो लालना, नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी दिन्हे घोड़ा दिन्हे और दीनी पालकी, स्वागतम् कृष्णा शरणागतम कृष्णा, बाजे बाजे रे बधाई मैया तेरे अंगना, कान्हा दरश को आई मैया दे दे बधाई, आदि बधाई गीत गाते हुए भक्तों ने उत्साह पूर्वक नृत्य किया। पदाधिकारियों ने खिलौने, टॉफी, बांसुरी, लड्डू आदि बांटते हुए बधाइयां लुटाई। भगवान चक्रधर एवं श्री गिरिराजधरण को भव्य विशाल 56 भोग अर्पित किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाधक्ष राकेश बंसल, हरिशंकर सिंघल प्रदीप सिंघल, मनोज सांघी सहित सभी भक्त श्रद्धालु, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।