समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है वैश्य महासम्मेलन: गुप्ता
Aug 28 2024
ग्वालियर। वैश्य वर्ग के सभी घटकों को एक सूत्र में पिरोकर उनके हित और हक में पिछले कई वर्षों से वैश्य महासम्मेलन कार्य कर रहा है। संगठन का एक सदस्य संगठन की ताकत है। अब सगठन के विस्तार के लिए वार्ड स्तर पर सच्य संख्या बढ़ाकर संयोजक बनाए जाएंगे। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर कार्य करे। यह बात मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व गृहमंत्री एवं वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने धूमेश्वर पर आयोजित वैश्य महासम्मेलन की परिवारिक पिकनिक और बैठक को संबोधित करते हुए कही। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में धूमेश्वर के महामंडलेश्वर अनिरुद्धवन, मुकेश अग्रवाल, अनिल जैन,राजेश जैन बंटी मौजूद थे।
मीडिया प्रभारी सचिन जैन ने बताया कि शहर से 50 किमी दूर धूमेश्वर धाम पर वैश्य महासम्मेलन का पारिवारिक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्वालियर, डबरा भितरवार, चिनौर और पिछोर सहित महानगर स्तर, प्रदेश स्तर के वैश्य पुरुष, महिला ईकाई और युवा इकाइयों के साथ अजीवन सदस्य के साथ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान पिकनिक में सिंगिग हाऊजी एवं अन्य प्रतियोगिताओं के साथ ही संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के साथ अन्य पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।
इस दौरान अनूप अग्रवाल, राजीव जैन, रवि सोनी, दिनेश गुप्ता, ज्योति बंसल, समता जैन, विवेक गुप्ता, कपिल जैन, रजनीश नीखरा, चंचल अग्रवाल, श्वेता नीखरा, शैलेंद्र जैन, रिंकू चऊदा, सतीष बंसल, राजीव शिवहरे, वंदना पहाडिय़ा, अनिता गुप्ता, अल्पना गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









