नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की:लाड़ली सरकार

Aug 27 2024

ग्वालियर। सिद्धपीठ गंगादास की शाला में स्वामी रामसेवकदास महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद भागवत कथा में लाड़ली सरकार ने चतुर्थ दिवस में कृष्ण जन्मोत्सव में बताया की इस धरती पर धर्म की स्थापना एवं भक्तो को आनंद देने की लिए प्रभु अवतार लेते है ओर इस धरा से दुष्टों का का विनाश कर भक्तों को अभय प्रदान कर देते है। इसी प्रकार जब भक्त प्रह्लाद ने भगवान को पुकारा तो प्रभु अपने भक्त के लिए खम्ब में से प्रगट हो गए। कथा में बताया की अगर माता पिता भी आप को धर्म के विमुख आचरण करने को कहे तो उनको भी त्याग देना चाहिए यही धर्म शास्त्र कहते है। कथा में वामन उत्सव भी धूम धाम से मनाया गया।
राम जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कहा की राम चरित्र मानस सिखाती है की राम जैसा पुत्र राम जैसा भाई राम जैसा पति जीवन में हर कोई चाहता है परन्तु यह तभी संभव है जब हर कोई जीवन में धर्म के मार्ग पर चले। कथा के विश्राम में कृष्णजन्म की कथा सुनाई, भगवान की सुन्दर झांकी ओर ठाकुर जी को झूला झुलाया गया ओर बहुत सुन्दर बधाइयों का आनंद हुआ सभी संत ओर भक्तो ने आनंद लिया।
इस मौके पर गंगादास की शाला में 8 बजे से भजन संध्या संपन्न हुई एवं भव्य सजावट के साथ रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मनाया एवं प्रसादी वितरण कर भगवान की आरती उतरी गई।