लक्ष्मी नारायण मंदिर में माखन मिश्री और पंचामित्र का लगा भोग

Aug 27 2024

ग्वालियर। जनकगंज स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर मे जन्माष्टमी मनाई गई। श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मंदिर में विशेष साज सज्जा के साथ आकर्षक फूल बंगला सजाया गया साथ ही भगवान श्री के झांकी दर्शन शाम 7.30 बजे से किया गए।
 झांकी में भगवान लक्ष्मीनारायण को राधा-कृष्ण के रूप में झुले पर विराजमान कर अद्भुत श्रृंगार किया किया गया। ज्ञात हो यह झांकी शहर में केवल इसी मंदिर में सजाई जाती है। जिसके दर्शन सायंकाल 7:30 से बजे से रात्रि 10 बजे तक हुए। इसके बाद मध्य रात्रि 12 बजे पट खोले गए तो हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। हर कोई भगवान की एक झलक पाने के लिए ललाइत था। मंदिर प्रबंधन द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर 11 किलो मक्खन 31 किलो पंचामित्र व 11 किलो मिष्ठान के साथ भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद  वितरित किया गया।