शहर की अव्यवस्थाओं को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे आप पार्टी के कार्यकर्ता

Aug 27 2024

ग्वालियर। निगम मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर की अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही शिकायत का निराकरण समय सीमा में नहीं किये जाने पर आंदोलात्मक कार्यवाही करने की बात करते हुये निगम अधिकारियों से शहर की टूटी फूटी सडक़े बेहाल स्मार्ट सिटी की तखतियों का प्रदर्शन करते हुये आमजनों की परेशानी को त्वरित निराकरण किये जाने की मांग की। जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों ने आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुये उनकी शिकायत शीघ्र निराकरण किये जाने की बात कही। 
आपको बतादें कि शहर में 28 अगस्त को होने वाली रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्लेव के आयोजन में वरिष्ठ अधिकारियों की व्यस्ता के चलते जनसुनवाई में आईं शिकायतों का निराकरण निगम के अधिकारियों ने किया। आमजनों की शिकायतों का निराकरण के लिये संबधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये।