भगवान बलिराम के जन्म उपलक्ष्य में निकाली धाकड़ समाज ने शोभायात्रा

Aug 27 2024

ग्वालियर। मुरैना जिले के कैलारस शहर में धाकड समाज ने भगवान बलिराम के जन्म उपलक्ष्य पर सुगर मिल से लेकर कैलारस के मुख्य मार्गो से होकर वहरारा माता मंदिर तक निकाली शोभायात्रा जिसमे धाकड़ समाज के लोग शामिल रहे। शोभायात्रा का स्वागत सभी समाजसेवियों ने जगह-जगह किया। पहाड़ गड़ रोड पर जालिम सिंह धाकड़ ने बताया कि बेहरा माता मंदिर पर धाकड़ समाज के लोगों ने 15000 पौधे लगाए एवं वृक्षारोपण कराया जो पर्यावरण ऑक्सीजन के लिए काम करेगा। इसी उपलक्ष्य पर शैलेंद्र सिंह धाकड़ ने भी कहा के समाज के लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारे समाज के द्वारा भगवान बलराम के जन्म उत्सव के अवसर पर निकल गई शोभा यात्रा को भव्य बनाया और जगह-जगह स्वागत किया गया।