एमआईटीएस में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन हुआ

Aug 27 2024

ग्वालियर। डीम्ड विश्वविद्यालय एमआईटीएस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलगुरू डॉ आरके पंडित, विभिन्न संकायों के प्रमुख, प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि पूजन अर्चन एवं श्रीकृष्ण की आरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित दो एकल नृत्य प्रस्तुतियों दी, जिनमें जन्माष्टमी की महिमा को दर्शाया गया। इसके बाद म्यूजिक क्लब बंदीश के सदस्यों ने अपनी मधुर आवाज में कुछ भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, इस मौके पर भगवत गीता क्लब द्वारा एक विशेष पोस्टर प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसमें गीता के उपदेशों को बेहद प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया।  
इस अवसर पर डॉ मनीष दीक्षित द्वारा श्रीकृष्ण के जीवन से विद्यार्थियों को कैसे सीख लेनी चाहिए और एक संपूर्ण जीवन का निर्वहन कैसे करना चाहिए, इस विषय पर प्रकाश डाला गया। साथ ही डॉ. सीएस मालवी ने श्रीकृष्ण और भगवत गीता के ज्ञान का सरल एवं प्रद्योगिकी के छात्रों के अनुरूप भाषा में व्याख्यान किया एवं सभी को गीता पढऩे की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम का आयोजन डॉ पारुल सक्सेना द्वारा किया गया।