भविप मध्य भारत उत्तर प्रांत द्वारा परिवार निर्माण हेतु महिला प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Aug 26 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद् मध्य भारत उत्तर प्रांत के मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया की मध्य भारत विकास परिषद् द्वारा ओजस्वनि संस्कारित परिवार निर्माण प्रांतीय महिला कौशल शिविर प्रांतीय स्तरीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के सुमन गुर्जर पुलिस अधीक्षक तिघरा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता  सुधीर अग्रवाल ने की कार्यक्रम मे विभिन्न शाखाओ से लगभग 90 महिलाओ की उपस्थिती रही।
कार्यक्रम मे मुख्य अथिति सुमन गुर्जर ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को जड़ से दूर करने के लिए महिलाओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा, नारी आदिकल से सशक्त है बस आवश्यकता है अपनी शक्ति को पहचानने की। आत्मविश्वास और तेज को अपने व्यक्तित्व में ढालकर हर नारी को ओजस्विनी बनना होगा।      
महिला सहभागिता प्रमुख मेघना सिंहल ने महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य समाज मे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, आत्म निर्भर बनाना और एक परिवार की संरचना का कैसे निर्माण करे और राष्टृ के विकास में महिलाओं का महत्त्व और उनके अधिकारों के बारे में बताया।
ओजस्विनी में मंचासीन महानुभावों द्वारा परिषद में महिलाओं की सहभागिता व सक्रियता, स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत निर्माण में महिलाओं की भूमिका, सेवा संस्कार के कार्यों में महिलाओं की भूमिका, महिला सहभागिता के अंतर्गत सार्थक प्रकल्प व उनका महत्व, महिलाओं की आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी आयाम,परिवार प्रबोधन, परिवार प्रबंधन व अन्य ज्वलंत व महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों चिकित्सा, समाज सेवा, वाणिज्यिक रसोई इत्यादि में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित कर सम्माननित किया गया।
ओजस्विनी में शाब्दिक स्वागत शाखा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह भदौरिया व प्रांत अध्यक्ष श्री अमित जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम संचालन स्वाति बिरथरे व मेघना सिंघल ने किया। आभार श्रीमती शैलजा सिंह सिसोदिया ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ संदीपा मल्होत्रा, अलका कुशवाह, आरके चोपड़ा, सुभाष गुप्ता, अरुण डागा, डॉ हेमंत मोदी, अमित जैन, नीरज अग्रवाल, रचना गोयल, मेघना सिंघल, श्रवण पाठक, बिपिन शर्मा, आनंद कॄष्णानी, ज्योति गुप्ता, डॉ निधि गर्ग, सुधा गुप्ता आदि उपस्थिति रही।