संस्कार भारती में दायित्व बोध कार्यशाला का आयोजन हुआ
Aug 26 2024
ग्वालियर। संस्कार भारती ग्वालियर इकाई द्वारा दायित्व बोध कार्यशाला का आयोजन महात्मा गांधी विधि महाविद्यालय में किया गया। संस्कार भारती के सभी कार्यकर्ता एवं सम्मानित सदस्य कार्यशाला में उपस्थित रहे। कार्यशाला चार सत्रों में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संघ विभाग कार्यवा विजय दीक्षित उपस्थित रहे।
विजय दीक्षित ने कहा कि दायित्वों का निर्वाह कैसे हो और कार्यकर्ता का आचरण जैसे विषयों पर अपना उद्बोधन दिया। गीता के बारहवे अध्याय का उदाहरण देते हुए किन किन परिस्तिथियों मे कार्यकर्ता को कार्य करना हैं बताया। वहीं अतुल अधोलिया ने संघटन मे कार्यकर्ता आपस में कैसे अछे आचरण और विनम्रता के साथ कार्य करें विषय पर प्रकाश डाला। दिनेश चंद्र दुबे ने संघटन के प्रतीक चिन्ह भगवानों नटराज और महत्पूर्ण उत्सवों पर अपना उद्बोधन दिया। श्रीमती अनीता करकरे ने संस्कार भारती की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। डॉ संजय धबले ने संगठन विचार के साथ कार्य करने हेतु सदस्यों से आवाहन किया।
कार्यक्रम में महात्मा गाँधी विधि महाविद्यालय के यशपाल सिंह तोमर, प्रदीप दीक्षित, शेखर दीक्षित, मानव महंत,जया अग्रवाल, चंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









