दुनिया में युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है: लाड़ली सरकार
Aug 26 2024
ग्वालियर। सिद्धपीठ गंगादास की शाला में स्वामी रामसेवक दास महाराज के पावन सानिध्य में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा में युद्ध किसी समस्या का निदान नहीं है लाड़ली सरकार सुश्री सुधि उपाध्याय ने विदुर नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया में युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। लाड़ली सरकार ने कहा कि यदि दुर्योधन विदुर नीति का पालन कर राजनीति करता तो महाभारत होता ही नहीं। उन्होंने कहा कि युद्ध अपने साथ विनाश, संताप, शोक लेकर आता है इसलिए सदैव युद्ध से बचना चाहिए। लाड़ली सरकार ने बताया की राम से बड़ा राम का नाम है प्रभु के नाम श्रवण से जीवन की हर व्यथा मिट जाती है प्रभु की कथा सुनना ही जीवन की वास्तविक सफलता है
उन्होंने कथा में बताया की नाम के सहारे से केवल 5 वर्ष की आयु में ध्रुव ने भगवान के परम पद को प्राप्त कर लिया ओर मात्र नाम के प्रभाव से अजामिल जेसे पापी का भी उद्धार हो गया। इसीलिए बड़ी शाला में कलयुग के मानव मात्र उद्धार के लिए विगत चार वर्षों से अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन चल रहा है। आज भगवान का नाम जीव के सभी पापो को नस्ट कर देता है इसलिए हमें हमेसा राम नाम का सहारा लेना चाहिए ओर कथा में राम नाम संकीर्तन कराया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









