पातालकोट एक्सप्रेस के जनरल कोच में फर्जी लेडी टीटीई पकड़ी
Aug 26 2024
ग्वालियर। ग्वालियर से झांसी के बीच पातालकोट एक्सप्रेस में एक फर्जी लेडी टीटीई की चेकिंग से हंगामा खड़ा हो गया। 21 से 22 साल की युवती टीटीई के वेशभूषा में जनरल कोच में घुस गई। यहां वह बिना टिकट यात्रियों को चेक कर जुर्माना वसूल रही थी। टीटीई के वेशभूषा के ऊपर पिंक कलर का जैकेट पहने होने पर वहां कुछ यात्रियों को संदेह हुआ। यहां यात्रियों ने लेडी टीटीई से उसका आईडी मांगा, तो वह बातें बनाने लगी।
जब उससे पूछा कि वह कौन से जोन में पदस्थ है, तो उसका कहना था कि वह एमपी की टीटीई है। इसके बाद यात्रियों ने उसके मजे लेने शुरू कर दिए और रेलवे को लेकर सवाल पूछे, जिनके जवाब नहीं दे सकी है। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने झांसी स्टेशन पर फर्जी लेडी टीटीई को उतार कर मामला दर्ज किया है।
ग्वालियर से झांसी की ओर जा रही पातालकोट एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक लेडी टीटीई यात्रियों के टिकट चेक कर रही थी। फर्जी लेडी टीटीई की हरकतों से लोगों को उस पर संदेह हुआ। एक तो वह इतनी गर्मी में टीटीई के वेशभूषा के ऊपर पिंक लेडीज जैकेट पहने थी। यात्रियों को बिना टिकट पकडऩे पर उनसे जुर्माना मांग रही थी, लेकिन रसीद नहीं बना रही थी। इस पर यात्रियों ने उससे आईडी मांगी, लेकिन वह आईडी नहीं दिखा रही थी। इसके बाद जब ट्रेन जब डबरा पहुंची, तो यात्रियों ने मामले की जानकारी आरपीएफ को दी। जिसके बाद आरपीएफ की महिला आरक्षक लेडी टीटीई को अपने साथ लेकर झांसी पहुंची।
जब ट्रेन के जनरल कोच में फर्जी लेडी टीटीई से लोगों ने रेलवे को लेकर सवाल किए, तो वह रोचक जवाब दे रही थी। जब पूछा कि आप कौन से जोन में पदस्थ हो, तो कहती है कि मैं एमपी में पदस्थ हूं। स्टेट देखती हूं पूरा, जबकि रेलवे सेन्ट्रल का जॉब है। जब आईडी मांगी, तो कहती है कि हम किसी को आईडी नहीं दिखाते। जब पोल खुली, तो बिना टिकट यात्रियों को कहा, टिकट नहीं है, कोई बात नहीं। कुछ को स्टेशन पर उतारने की धमकी भी दी।
फर्जी लेडी टीटीई से काफी देर तक पूछताछ के बाद आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेन में युवती यात्रियों के टिकट चैक कर रही थी। रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









