डीजीपी ने महाराजपुरा थाने का औचक निरीक्षण करने पहुचें
Aug 26 2024
ग्वालियर। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुधीर सक्सेना गत रात अचानक महाराजपुरा थाने का औचक निरीक्षण करने पहुचं गए। अचानक डीजीपी को देखक पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। डीजीपी ने क्राइम एंड क्रीमिनल ट्रैकिंग एंड नेटवर्किंग सिस्टम पर ऑनलाइन एफआईआर की ताजा स्थिति को देखकर विवेचकों से कहा कि विवेचना स्वयं कम्प्यूटर में डाला करें। उन्होंने थाने में रोजनामचा, मालखाना, हवालात, विवेचना डायरी, समंस, वारंट रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, व्यवस्था आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जो कमी नजर आई उसे दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान थाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उनके साथ आईजी अरविन्द कुमार सक्सेना, एसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी षियाज़ केएम, आयुष गुप्ता, सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी महाराजपुरा मौजूद रहे। डीजीपी सक्सेना ने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा फिर विवेचना कक्ष मे जा पहुंचे। यहां महिला हेल्प डेक्स पर कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विवेचकों से नये कानून पर चर्चा की जाना कि उन्हें क्या परेशानियों आ रही है। डीजीपी ने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों के लिये बेहतर व्यवस्था होना चाहिए।
डीजीपी द्वारा थाने में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों की व्यवहारिक परेशानियों को ध्यान से सुना। उसके बाद डीजीपी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर कामकाज की समीक्षा की।
डीजीपी सुधीर सक्सेना ने 28 अगस्त को होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर चर्चा की है। इस दौरान उन्होंने आईजी, डीआईजी व एसपी को पूरी तरह मुश्तैद रहते हुए सुरक्षा को मानक तय करने के निर्देश दिए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









