श्रीकृष्ण की आकृति बना विवादों से घिरा परम फूड, श्रद्धालु ने केक को खरीदकर जल में विसर्जित किया

Aug 26 2024

ग्वालियर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले गत रोज गोविंदपुरी में मिलेनियम प्लाजा स्थित परम फूड में ऐसा केक बनाकर बिक्री के लिए शो केश में रखा, जिसको लेकर परम फूड विवादों से घिर गया है। इस केक पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप कान्हा की आकृति के साथ ही बांसूरी और माखन मटकी उकेर दी। जिस पर श्रद्धालुओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए और इस केक को तुरंत ही हटाने की बात स्टोर से स्टॉफ से कही। मगर स्टॉफ के लोगों ने श्रद्धालुओं की बातों को अनसुना कर दिया और केक को बिक्री करने शो केस में ही रहने दिया।
परम फूड के स्टॉफ के इस बर्ताव पर डीबी सिटी के रहने वाले श्रद्धालु ऋषि चौबे सहित उनके साथियों को गुस्सा तो आया लेकिन उन्होंने स्टोर में किसी तरह का झगड़ा न करते हुए कान्हा की आकृति का केक देखकर ऋषी चौबे ने खुद खरीद लिया। उन्होंने केक लेने के बाद उसे जल में विसर्जित कर दिया। 
परम फूड के संचालक द्वारा कान्हा कीआकृति वाला केक बनाने से श्रीकृष्ण के भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। जो भी यह केक काटता तो कान्हा की तस्वीर भी काटी जाती। परम के संचालक ने ऐसी हरकत क्यों की इस पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर की गई साजिश बताई जा रही है। ऋषि चौबे का कहना है कि सनातन धर्म के देवी देवताओं का चंद पैसों के लिए अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।