जन्माष्टमी पर घर-घर में सजी कन्हैया की झांकी

Aug 26 2024

जन्माष्टमी के मौके पर घर घर में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गईं। लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें पालना झुलाया गया। रात्रि में चरणामृत और धनिया की पंजीरी का भोग लगाकर जन्मोत्सव मनाया गया। दिन भर निराहार रहकर कृष्णभक्तों ने उपासना की। पाताली हनुमान मंदिर में भी इस मौके पर खास सजावट की गई। अचलेश्वर महादेव मंदिर पर फूलबंगला सजाया एवं विद्युत सजावट की गई है।