जन्माष्टमी पर 100 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण
Aug 26 2024
ग्वालियर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शहर सहित अंचल में हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिर रंगबिरंगी आकर्षक रोशनी से जगमगाये। गोपाल मंदिर में भगवान राधा-कृष्ण ने हर बार की तरह इस बार भी सिंधिया रियासत के समय के 100 करोड़ के सोना, हीरा, नीलम, पन्ना माणिक और पुखराज जड़े बेशकीमती गहने पहने। इसके साथ सनातन धर्म मंदिर में भी भगवान चक्रधारी का स्वर्ण रजत आभूषणों से श्रृंगार किया गया। इसके साथ धर्मपुरी मंदिर, राममंदिर, श्याम मंदिर, अचलेश्वर मंदिर में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर में साल में एक बार बेशकीमतों गहनों से राधा-कृष्ण का श्रृंगार होता है। इस अद्भुत रूप को देखने के लिए सालभर इंतजार करने वाले भक्त दोपहर 12 बजे आरती के बाद जैसे ही मंदिर के पट खुले, दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। रात 12 बजे तक यहां दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। इस अवसर पर महापौर डॉ. श्रीमती शोभा सिंह सिकरवार, सभापति मनोज सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष हरिपाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा निगमायुक्त अमन वैष्णव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
गोपाल मंदिर की सुरक्षा में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में यहां करीब 200 जवान तैनात किए गए थे। सादी वर्दी में भी सुरक्षा अमला तैनात है। गेट पर मेटल डिटेक्टर के साथ अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसके साथ कैमरों की निगरानी की गई। देश की आजादी से पहले तक भगवान इन जेवरातों धारण किए रहते थे, लेकिन आजादी के बाद से जेवरात बैंक के लॉकर में रखवा दिए गए, जो 2007 में नगर निगम की देखरेख में बाहर आए और तब से लेकर हर जन्माष्टमी पर इन्हें लॉकर से निकालकर राधा-कृष्ण का श्रृंगार किया जाता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









