बजरंग भक्त मंडल ने खिलाया गौमाता को हरा चारा

Aug 25 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा साल 2019 से प्रति सप्ताह निरंतर की जा रही सेवा में आज 25 अगस्त को मंडल द्वारा सदस्यों एवं दानदाताओं के सहयोग से जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 800 किलो हरे चारे की सेवा की गई। जिसमे 200 किलो शालिनी त्रिपाठी द्वारा, 147 किलो मयंक कसेरा द्वारा, 100 किलो अनिल गुप्ता द्वारा,100 किलो मंगल परिवार द्वारा, 73 किलो राकेश मंगल द्वारा उनकी मां की स्मृति में, 58 किलो गुप्त रूप से जौरा वालों द्वार कुल लगभग 800 किलो हरे चारे की सेवा की गई। गौसेवा से पूर्व शनिवार को मंडल के सदस्य हरीश राठौर के यहां मासिक संगीतमय सुंदरकांड की सेवा की गई।
गौसेवा में मंडल के आशीष मंगल, अमन गर्ग, राकेश मंगल, रामकिशोर मंगल, विशाल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, हरीश राठौर, पुनेश पाल, विजय बंसल, राकेश बंसल आदि सदस्य उपस्थित थे।