डबरा जेल में बंदियों को राखी बांध कर जेलर शर्मा का किया सम्मान

Aug 25 2024

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में चलाए जा रहे रक्षा बंधन महोत्सव की कड़ी में महिला उत्थान मंडल की पदाधिकारियों ने डबरा जेल पहुंच कर सैकड़ों बंदी भाइयों को रक्षा सूत्र बांध कर फल मिष्ठान वितरण कर मनाया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। 
डबरा जेल में महिला उत्थान मंडल की दर्जन भर पदाधिकारी बहनें आश्रम संचालक अर्जुन भाई, सत्संग वक्ता विजय महाराज के साथ पहुंचकर रक्षा बंधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीप प्रज्ज्वलित जेलर महेश शर्मा द्वारा किया गया। तत्पश्चात हाल में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित जेलर शर्मा को अर्जुन भाई, विजय महाराज के द्वारा शाल ओढ़ाकर  माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
वहीं विजय महाराज ने राखी पर्व पर प्रकाश डालते हुए उसकी महिमा का वर्णन कर बंदी भाइयों को गुरुदेव की ओर से आशीर्वाद प्रदान किया। अर्जुन भाई ने सभी बंदी भाइयों को जेल में रहकर संसार से तरण तारण के सरल सहज स्वासोश्वास की साधना की युक्ति भी बताई। उसके पश्चात बहनों ने राखीयां बांधकर बंदियों को मंगल भावना से आशीर्वाद प्रदान किए। 
जेलर महेश शर्मा के अलावा जेल प्रशासन के नवीन शर्मा, बाबूलाल मांझी, काशीराम भास्कर, धर्मेद्र कुमार, आलोक धाकड़ समेत सैकड़ों बंदियों को राखीयां बांधी गई।
इस अवसर पर महिला उत्थान मंडल की श्रीमती कल्पना शर्मा, उर्मिला सोनी, लता खत्री, कोशल्या रायकवार, ऊषा सचदेवा, नीलम गेलानी, ललिता लदानी, लक्ष्मण शर्मा, नरेंद्र लदानी, संजय भाई इत्यादि रहे।