निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया
Aug 25 2024
ग्वालियर। इनर व्हील क्लब द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर पुरानी छावनी जिगसौली गांव में सिम्स हॉस्पिटल के सहयोग से सुबह 10 से शाम 3 बजे तक मल्टी स्पेशलिस्ट कैंप लगाया गया। इनर व्हील क्लब की सुधा गुप्ता ने बताया कि जिक्सौली गांव में दो-तीन साल से लगातार सेवा कार्य किया जा रहे हैं। यह शिविर निशुल्क लगाया गया तथा जरूरमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरण की गई तथा सभी मरीजों को फल दिए गए। शिविर में जिन मरीजों को पथरी का ऑपरेशन, मोतियाबिंदु का ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है। उनका अगले सप्ताह सिम्स हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
शिविर में डॉ. सीके गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. पूजा गौतम नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. युवराज सिंह, नर्स शालिनी शुक्ला, रचना सामंत, कैंप कोऑर्डिनेटर एनबी भार्गव, दीपक, कमल चौहान आदि ने अपनी सेवाएं दी। क्लब द्वारा सभी डॉक्टरों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अनीता सचेती, साधना जैन, गिरिजा सेठ, सुष्मिता पारख, संगीता कोठारी, कल्पना मेहता, रेणुका श्रीवास्तव, अर्चना सांखला, अनामिका अग्रवाल, सीमा उल्लास गुप्ता, डॉ. उषासिंह कुशवाह, डॉ. मीना मूंदड़ा आदि उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









