एलएनआईपीई में खेल सप्ताह का शुभारंभ
Aug 25 2024
ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में खेल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को संस्थान में खेल सप्ताह आयोजन का शुभारंभ हुआ। खेल सप्ताह के दौरान एलएनआईपीई के विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें 27 अगस्त को (योग डिमॉन्सट्रेशन) केशर टावर मॉल, 28 अगस्त को (राहगीर) महाराज बाड़े, 29 अगस्त को(टग ऑफ़ वॉर) करिआप कॉम्प्लेक्स एलएनआईपीई, (स्पोर्ट्स क्विज) डीबी मॉल और (हॉकी मैच) का आयोजन संस्थान में किया जाएगा।
एलएनआईपीई जनसमर्क अधिकारी सागर यादव ने बताया की एलएनआईपीई संस्थान में दौड़ का भी आयोजन हुआ। जिसमे संस्थान के छात्रों और फैकल्टी ने भाग लिया। दौड़ में पुरस्कार वितरण भी किए गए। आयोजन के दौरान कार्यवाहक कुलपति प्रो. इंदु बोरा एवं प्रभारी कुलसचिव संजीव यादव समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









