एसपी ने गोपाल मंदिर पर जन्माष्टमी महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायेजा

Aug 24 2024

ग्वालियर। एसपी धर्मवीर सिंह ने  शनिवार को फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि करोड़ों रूपये के जेवरात पहनकर राधा कृष्णा को तैयार किया जा रहा है साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये जाने के निर्देश दिये। 
आपको बतादें कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्ठमी महोत्सव फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर पर 26 अगस्त 2024 को बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस महोत्सव की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त अमन वैष्णव द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निगमायुक्त श्री वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत कई वर्षों से जन्माष्टमी महोत्सव में फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर स्थित कृष्ण एवं राधा को उनके प्राचीन आभूषणों से सुसज्जित किया जाता रहा है।