केंद्रीय विद्यालय क्र.1 में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया
Aug 24 2024
ग्वालियर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 ग्वालियर में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में प्रात: कालीन सभा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कक्षा 9 के छात्र विकास धाकड़ द्वारा छात्रों को इसके संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई, जिसमें पिछले वर्ष 23 अगस्त को भारत चाँद पर उतरने वाला चौथा देश और उसके दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में पहुँचने वाला पहला देश बना। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सम्मान करने के लिए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया।
अंतरिक्ष में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों, समाज को इसके लाभों और लोगों के लिए भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुडऩे के असीम अवसरों पर प्रकाश डालने के लिए रोबोटिक चुनौतियों और हैकथॉन जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। भारत सरकार ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया है, जो 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के उपलक्ष्य में विक्रम लैंडर की लैंडिंग और प्रज्ञान रोवर की चंद्र सतह पर तैनाती का दिन है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









