युवा मंथन मॉडल यूनाइटेड नेशन के लिए प्री कांफ्रेंस आयोजित
Aug 24 2024
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में 28 अगस्त 2024 को लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट थीम पर आधारित युवा मंथन मॉडल यूनाइटेड नेशन का आयोजन किया जाना है। यह आयोजन शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी द्वारा कई विश्वविद्यालयों में आयोजित किए जा रहे युवा मंथन कार्यक्रम का हिस्सा है। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों और विभागों के लगभग 80 छात्र भाग लेंगे, जो संयुक्त राष्ट्र के 25 सदस्य देशों के छात्रों द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाएगा।
इसी क्रम में प्री-कॉन्फ्रेंस गालव सभागार में आयोजित की गई। जिसमें युवा मंथन मॉडल यूनाइटेड नेशंस से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रो. जेएन गौतम, डीएसडब्ल्यू ने छात्रों के साथ संवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम के महत्व पर चर्चा की और छात्रों को मंदी, महामारी, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों, समानता, विविधता, और सद्भाव पर विस्तार से चर्चा की और इनसे संबंधित चुनौतियों के समाधान में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान इस कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए उपस्थित छात्रों को 25 देशों के प्रतिनिधियों के रूप में चुना गया। जिसमें प्रत्येक छात्र को एक देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों की समझ विकसित करना और उन्हें समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है।इसमें भाग लेने वाले छात्रों को कूटनीति, नेतृत्व, और टीम वर्क के महत्पूर्ण कौशल सिखाए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में, बेस्ट डेलीगेट का पुरूस्कार उस छात्र को दिया जाएगा जो अपने देश का सबसे बेहतरीन प्रतिनिधित्व करेगा। इसके अलावा, उच्च प्रशंसा प्राप्त करने वाले छात्रों को हाई कमेंडेशन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों और विभागों के छात्र, विद्वान, और संकाय सदस्य शामिल हुए। साक्षी राठौर, खुशबू रहात, अंबिका भदौरिया, अपेक्षा श्रीवास्सव, और आस्था तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









