स्वतंत्रता सेनानी स्व. डोंगर सिंह कक्का की पुण्यतिथि मनाई

Aug 23 2024

ग्वालियर। कस्तूरबा गांधी विश्रांति भवन न्यास में स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी स्व. डोंगर सिंह कक्का की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें कक्का जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर याद किया गया। प्रबंध न्यासी जगदीश ने कहा कि डोंगर कक्का ने समाज के लिए बहुत अच्छे-अच्छे सेवा के कार्य किए जिसमें से एक कस्तूरबा विश्रांति भवन प्रतिरूप में समाज के लिए प्रत्यक्ष रूप में उदाहरण है। हमारा भी संकल्प है कि हम सब मिलकर और भी ऐसे प्रकल्प खड़े करेंगे। 
कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद शर्मा, सुरेश मित्तल, यशवर्धन जैन, सुधीर गुप्ता, दिनेश कुमार तिवारी, कविंद्र कुशवाह, अशोक भार्गव, राजू बघेल, देवदत्त तिवारी, प्रदीप माहोर आदि उपस्थित रहे।