डबरा कृषि उपज मंडी प्रांगण में मिला युवक का शव
Aug 23 2024
ग्वालियर। डबरा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कृषि उपज मंडी प्रांगण की बाउंड्री के पास शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक भितरवार अनुविभाग के ग्राम मस्तूरा का निवासी है। उसकी मौत कैसे हुई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि डबरा कि कृषि उपज मंडी प्रांगण में ही देहात थाना संचालित है। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक युवक मंडी की बाउंड्री किनारे पड़ा हुआ है। किसानों की सूचना पर देहात थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां आसमानी कलर की टी शर्ट और ब्लैक कलर का जींस पहने एक युवक पड़ा हुआ था। पुलिस ने आसपास खोजबीन की तो कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
पहचान के साक्ष्य भी नहीं मिले, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ तो युवक की पहचान राकेश पुत्र सूबालाल तिवारी निवासी ग्राम मस्तूरा के रूप में हुई। युवक यहां कैसे पहुंचा, उसकी मौत कैसे हुई दुर्घटना है या हत्या, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
इस संबंध में जब मृतक के परिजनों से बात कि तो उनका कहना था कि वह मानसिक रूप से परेशान था, फिर भी उन्हें नहीं पता कि वह यहां कैसे पहुंचे। पुलिस ने सूचना दी तो देहात थाने पहुंचे हैं।
इस संबंध में एसडीओपी विवेक शर्मा का कहना है कि युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान ग्राम मस्तूरा निवासी युवक के रूप में हुई है। उसकी मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है, मामले में मर्ग कायम किया है। शव का पीएम करने के बाद ही स्पष्ट होगा की मौत किन कारणों के चलते हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









