अस्पताल की ओटी के बाहर लेनदेन का वीडियो वायरल

Aug 23 2024

ग्वालियर। मुरार जिला अस्पताल के आपरेशन थियेटर से एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक महिला बांए हाथ में 500-500 रूपये लिए हुए है। वह कह रही है कि दो हजार रूपये मांग रहे थे, अब फिर 1100 रूपये मांगने लगे है। जबकि मैं 100-200 रूपये लेने की कह रही हूं। 
दरअसल इस तरह का मामला मुरार अस्पताल में कोई नया वीडियो नहीं है। इस तरह के आरोप प्रत्यारोप लगते रहे है। सच्चाई यह है कि आपरेशन थियेटर के बाहर रूपये लेने देने के मामले होते रहते है। जबकि आज तक आरोपियों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो श्रीमती पुष्पलता पत्नी अवधेश निवासी शताब्दीपुरम का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद रूपये लेने देन का वीडियो वायरल हुआ है। मजेदार बात यह है कि यह रूपये लेन देन का वीडियो बन रहा था तब स्वयं सीएमएचओ राउण्ड पर थे।