एमआईटीएस डीम्ड विश्वविद्यालय में मनाया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

Aug 23 2024

ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान (डीम्ड विश्वविद्यालय) में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 का आयोजन विश्वविद्यालय के कार्यकारी परिषद सदस्य प्रशांत मेहता, रमेश अग्रवाल और कुलपति डॉ. आरके पंडित द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरके पंडित ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत सरकार ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया है, ताकि देश के प्रतिष्ठित चंद्रयान-3 मिशन की उल्लेखनीय सफलता का जश्न मनाया जा सके। इसी उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष क्विज का आयोजन करने का निर्णय लिया है, जो भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर केंद्रित होगा।
विश्वविद्यालय की डीन, डॉ. मंजरी पंडित ने कहा कि यह न केवल छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने का माध्यम बनेगा, बल्कि इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को क्विज़ पूरा करने पर तुरंत ई-प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में भारत के अंतरिक्ष अभियानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें इस क्षेत्र में नए आयाम छूने के लिए प्रेरित करना है। 
 डॉ. राजीव कंसल और डॉ. सीएस मालवी ने बताया कि यह समारोह एक सुनहरा अवसर है, जिसमें प्रतिभागियों को भारत के अद्वितीय और प्रेरणादायक अंतरिक्ष अभियानों के बारे में विस्तार से जानने का मौका मिलेगा। इस तरह के आयोजनों से छात्रों की अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि और जानकारी को और अधिक समृद्ध किया जा सकता है, जो भविष्य में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में योगदान देने के लिए उन्हें प्रेरित करेगा। यह जानकारी संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।