विशेष सशस्त्र बल के जवानों को बांधी राखी

Aug 23 2024

ग्वालियर। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की कार्यकर्ताओं ने विशेष सशस्त्र बल पुलिस की 13वीं वाहिनी के जवानों को राखी बांधी और सुरक्षा का आश्वासन लिया। प्रदेश मंत्री मधु शर्मा ने बताया कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना एवं अनेक महिलाएं जो सामाजिक शोषण का शिकार हो रही है, उनकी मदद करना एवं बिगड़े हुए घरों को एकजुट करना है। संस्था की कार्यकर्ताओं ने आधा सैकड़ा जवानों को राखी बांधी।
इस अवसर पर 13वीं वाहिनी के डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार की सामाजिक संस्थाओं को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहना चाहिए जिससे पुलिस और हमारा मनोबल बढ़ सके। सर्वप्रथम संस्था की महिलाओं ने वाहिनी में पदस्थ दोनों डीएसपी को रक्षा सूत्र बांधे और मिठाई खिलाई। उसके बाद लगभग आधा सैकड़ा जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई। 
कार्यक्रम में स्वराज गुप्ता, सरिता पाठक, सरला गुप्ता, राज गुप्ता, पूनम, वैशाली पाठक आदि उपस्थित थे।