सर्व हिन्दू समाज ने जलाया बांग्लादेश जिहादियों का पुतला

Aug 23 2024

ग्वालियर। हिन्दुओं को सुरक्षा देने एवं भारत से रोंगिया बांग्लादेशी को देश निकाले जाने को लेकर सर्व हिन्दू समाज द्वारा महाराज बाड़े स्थित हनुमान मंदिर पर बांग्लादेश जिहादियों का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर हिन्दू नेताओं ने कहा कि ग्वालियर में बांग्लादेश से नहीं दूसरे देश से बीसीसीआई मैच कराएं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार 23 अगस्त से 29 अगस्त तक हिन्दू जागो सप्ताह चलेगा जिसमें धार्मिक स्थल पर बीसीसीआई की सद्बुद्धि की कामना करेंगे।
पुतला जलाने वालों डॉ. जयवीर भारद्वाज, रामबाबू सेन, लोकेश शर्मा, धर्मेन्द्र शिंदे, गुड्डू तोमर, संजय शर्मा, लाला कुशवाहा, सुमित मौर्य, डॉ. ईश्वर करकरे, विकास खरे, सोनू कुशवाह, गोलू करोसिया, शिवाजी राव भोसले, महेश शर्मा, जितेंद्र जैन, संदीप नरवारे, धर्मेंद्र शिंदे, विकास हलचल, अनिल प्रसाद, दीपक जाटव, धर्मेंद्र सिंह चौहान उर्फ दीपक, शिवाजी राव शिंदे, संजय शर्मा, निखिल दागोले, निहाल सिंह सरोजिया, बंटी गुर्जर, संजय शर्मा, भरत जोशी, अर्चना सिंह चौहान, सुधा पाल आदि उपस्थित थे।