स्वर्ग सदन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को राखी बांधकर मंडल ने मनाया रक्षा बंधन
Aug 22 2024
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस बार भी विभिन्न संस्थाओं में रक्षा बंधन महोत्सव महिला उत्थान मंडल की बहनों के द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को स्वर्ग सदन वृद्धाश्रम चिरवाई नाका लश्कर में आश्रम संचालक अर्जुन भाई के मार्गदर्शन में महिला उत्थान मंडल अध्यक्ष श्रीमती कल्पना शर्मा, उर्मिला सोनी, लता खत्री इत्यादि ने एक सैकड़ा बुजुर्ग असहाय निशक्तजनों को रक्षा सूत्र बांध कर उनके प्रति अपने मंगल भाव अर्पित किए। रोली चावल का तिलक कर मिष्ठान खिलाकर फल इत्यादि वितरण के साथ सैकड़ों बुजुर्गों के बीच धूमधाम से रक्षा बंधन महोत्सव आयोजित किया। यह जसनकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी।
ज्ञात रहे कि हाल में महिला उत्थान मंडल की बहनों ने टेकनपुर पहुंच कर आधा सैकड़ा बीएसएफ जवानों को राखियां बांध कर मंगल आशीर्वाद के साथ रक्षा बंधन महोत्सव आयोजित किया था। ये राखी पर्व त्यौहार जन्माष्टमी तिथि तक विभिन्न संस्थाओं में निरंतर बहनों द्वारा आयोजित किए जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









