एफटीएस युवा ग्वालियर ने मनाया देशभक्ति वाला राखी का त्यौहार
Aug 22 2024
ग्वालियर। फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी (एफटीएस) की युवा शाखा, एफटीएस युवा ग्वालियर जो की ग्रामीण एवं वनवासी बच्चों के उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है, के द्वारा रक्षाबंधन का त्यौहार देशभक्ति से परिपूर्ण होकर मनाया गया। जिसमें कोषाध्यक्ष आयुष खंडेलवाल की अगुआई में टीम ने ना केवल देश-विदेश में पोस्टेड पैरामिलिट्री फोर्स के लिए रखियां भेजवाईं, साथ ही ग्वालियर में पोस्टेड आर्मी की आर्टिलरी यूनिट जाकर राखी भी बांधी। टीम ने आर्टिलरी आर्मी यूनिट का दौरा किया और वहां अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की।
कर्नल राजन और लेफ्टिनेंट कर्नल पायस की देखरेख में सभी अधिकारियों और सैनिकों को टीम के सदस्य और विशेष रूप से बुलाए गए शबरी बस्ती के बच्चों ने सभी को मिठाइयाँ और उपहार भी दिए तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रवाद की भावना दिखायी।
संस्था के संचिता गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार, सुप्रिया गर्ग, आयुष खंडेलवाल, पूनम उपाध्याय, प्रीति नामदेव के मुताबिक एक रिश्ता देशभक्ति वाला, सेलिब्रेशन थीम के माध्यम से टीम के सदस्यों ने 500 राखियां एकत्रित की, जिनका उपयोग इस पहल में किया गया।
इस तरह की पहल का मकसद एफटीएस युवा ग्वालियर चैप्टर के नाम और मिशन को बढ़ावा देना, उन सैनिकों के साथ त्योहार का माहौल बनाना है, जो अपने परिवारों से बहुत दूर हैं और भारत माता की सरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इस पहल में टीम के सदस्यों के साथ-साथ, डबरा के एकल विद्यालय, कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी एफटीएस युवा ग्वालियर को सहयोग दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









