मां को बेहोश कर दोनों बच्चों का अपहरण कर ले गए पति पत्नी
Aug 21 2024
ग्वालियर। एक महिला को बेहोश कर उसके दो बच्चों को एक दंपती अपहरण कर ले गया। घटना गत रोज मुरार नदीपार टाल मछली मंडी की है। जब महिला को होश आया, तो बच्चे नहीं थे। पहले अपने स्तर पर तलाश किया फिर मुरार थाने पहुंची। अब तक पुलिस महिला की शिकायत पर गंभीर नजर नहीं आई। जिस पर महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से शिकायत की है। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने दो बच्चों के अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अपहरण बच्चों में एक तीन साल का बेटा है, जबकि दूसरी 15 महीने की बच्ची है।
मुरार थाना क्षेत्र स्थित सात नंबर चौराहे तपा तहसील के पास रहने वाली 25 वर्षीय महिला सरोज बरार एसपी ऑफिस पहुंची थी। यहां बताया कि साल 2019 में उसकी शादी संजू बरार के युवक से हुई थी। दो साल बाद उसका पति संजू लाइट की डीपी से चिपक गया था, जिस कारण वह झुलस गया। इसके बाद में अपने बहन और जीजा के घर आकर रहने लगी थी। वह भीख मांग कर गुजारा करती है। जब वह 7 नंबर चौराहे पर खड़ी थी, तो उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। कुछ देर बात करने के बाद पहचान हो गई थी।
पीडि़त महिला ने बताया कि 19 अगस्त को वो महिला उसके घर मिलने पहुंची थी। महिला उसके 3 साल के बेटे रोव और 15 दिन की मासूम बेटी खुशी के लिए कपड़े लेकर आई थी। कुछ देर बातचीत के बाद उस महिला ने कहा कि चलो दोनों पार्टी करने चलते हैं।
जिस पर वह दोनों बच्चों को लेकर उसे महिला के साथ बड़ा गांव के पास हंसराज होटल पर पहुंची थी। जहां महिला का पति भी आ गया था। जिसके बाद तीनों ने वहां शराब पार्टी की। इसके बाद तीनों वापस लौटकर मुरार नदी पर मछली मंडी पहुंचे थे। यहां मछली फ्राई करवाकर खाई थी।
मछली खाते ही वह बेहोश होकर पड़ी रही। होश आया, तो दोनों बच्चे गायब थे। साथ ही, वो महिला और उसका पति भी नहीं थे। उसने आसपास तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला, तो वह थाने पहुंची। मुरार थाना में पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने भी उसकी नहीं सुनी। उसे थाने से बाहर निकाल दिया।
एसपी ने मुरार थाना पुलिस को तत्काल एक्शन लेने के लिए कहा गया था। जिस पर बुधवार को अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरार थाना पुलिस महिला के बताए अनुसार जहां-जहां वह गई थी, वहां-वहां सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उसके बच्चे ले जाने वाली अज्ञात महिला और उसके पति का पता लगाया जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









