राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए शांतिपूर्वक भारत बंद रहा सफल: एड. जाटव

Aug 21 2024

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय महासचिव (प्रशासन) एड. अतर सिंह जाटव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रांताध्यक्ष के आह्वान पर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए शांतिपूर्वक भारत बंद को सफल बनाने में अजाक्स  पदाधिकारी, शासन-प्रशासन, समाजसेवियों, व्यापारियों, किसान, मजदूर के सहयोग के लिए म.प्र.अजाक्स ने हृदय से आभार व्यक्त किया है।
 जाटव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ ने अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के साथ सैकड़ों वर्षों से किए जा रहे जातिगत भेदभाव, अस्पृश्यता, असमानता को नजरअंदाज कर क्रिमिलेयर एवं उप-वर्गीकरण करने का जो एकपक्षीय निर्णय दिया है उससे संपूर्ण एससी एसटी समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है। जिस कारण संपूर्ण अनुसूचित जाति-जनजाति वर्गों में गहरा रोष व्याप्त है। हम इस निर्णय से पूर्णत: असहमत है और समाज के प्रबुद्ध और बुद्धिजीवियों के साथ है इस निर्णय को वापिस लिए जाने, पुनर्विचार हेतु सामाजिक स्तर पर शांति, सद्भाव, सामाजिक सौहार्द को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए किए जाने वाले सभी प्रयासों में हम समाज के साथ है।
  अजाक्स ने सभी पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं से अपील की है कि उक्त निर्णय को वापिस लिए जाने केन्द्र सरकार से अनुरोध करने तथा आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में डालने हेतु सामाजिक स्तर पर किए जाने वाले सभी प्रयास राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए शांतिपूर्ण भारत बंद को सफल बनाते हुए प्रदेश के अलग अलग जिलों में क्रिमिलेयर एवं उप-वर्गीकरण के विरोध में राष्ट्रपति के नाम से जिलों में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे।