राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विवि का 17वां स्थापना दिवस 21 से: प्रो नाहर

Aug 20 2024

ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का 17वां दो दिवसीय स्थापना दिवस 21 एवं 22 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मप्र के विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, विशियट अतिथि प्रदेश मंत्री धर्मेन्द्र लोधी एवं प्रख्यात संगीतज्ञ एवं कलाकार पदमश्री प्रो मालिनी अवस्थी मौजूद रहेंगी। 
उक्त जानकारी मंगलवार को पत्रकारों को देते हुये राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पंडित साहित्य कुमार नाहर, रजिस्टार प्रो राकेश सिंह कुशवाह ने बताया कि इस अवसर पर मप्र संस्कृति संचालनालय भोपाल के संचालक एनपी नामदेव भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो पंडित साहित्य कुमार नाहर करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष तोमर मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की संकल्पना में तानसेन इंस्टीटयूट आफ परफॉर्मिंग आर्ट के स्थानीय कार्यालय का विश्वविद्यालय परिसर में उदघाटन भी होगा। उन्होंने बताया कि इसी के साथ ललित कला एवं फैशन विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा। अतिथियों द्वारा विश्वविद्यालय की स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। शाम 4 30 बजे से पदमश्री मालिनी अवस्थी द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। 
स्थापना समारोह का दूसरा सत्र 22 अगस्त को होगा। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाह होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि अटल विहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान के निदेशक प्रो श्रीनिवास सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो नाहर करेंगे। इस मौके पर कुलसचिव प्रो राकेश कुशवाह सहित शिक्षकगण अधिकारी कर्मचारी और छात्र छात्राएं भी मौजूद रहेंगे। 
इस अवसर पर संगीत संकाय के छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व विश्वविद्यालय के कुलगीत से होगी। कार्यक्रम में स्थापना दिवस पर होने वाली प्रतियोगिताओं में पुरस्कार पाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। 
पत्रकार वार्ता में विवि के फायनेंस कंट्रोलर आशुतोश खरे , संयोजक सांस्कृतिक समिति डा पारूल दीक्षित भ मीडिया प्रभारी कुलदीप दुबे आदि मौजूद थे।