ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने 51 यूनिट रक्तदान किया
Aug 20 2024
ग्वालियर। ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने विश्व फोटोग्राफी दिवस और संस्था के स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों और उनके परिजनों ने 51 यूनिट रक्तदान किया। साथ ही, वृक्षारोपण और सीनियर साथियों का सम्मान भी इस विशेष आयोजन का हिस्सा रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के भानु जैन, संजीव राठौर, मनोज राजपूत, विजय धाकड़, और ज्ञानेन्द्र उपाध्याय द्वारा वृक्षारोपण से हुई, जहां उन्होंने अपनी माताओं की स्मृति में पौधे लगाए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विधायक सतीश सिकरवार, चैंबर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, डॉ. आरकेएस धाकड़ डीन जीआर मेडिकल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पाण्डेय द्वारा किया गया।
रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक जयारोग्य हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर संस्था ने अपने सीनियर साथियों और प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया। इसके अतिरिक्त, संस्था ने एक बीमार साथी की आर्थिक सहायता के लिए 11 हजार रुपये की राशि का चेक भी प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रवीण भारद्वाज, राधेश्याम, रामनिवास साहु, राजेंद्र भार्गव, डीएस सोलंकी, अशिक उस्मानी, अखिलेश साहू, शैलेंद्र उपाध्याय, राजेश गोयल, विवेक साहू, आजाद वेग, चंद्रप्रकाश गर्ग, राजेश लाड, संतोष सविता, हरीबाबू छैकुर, विपिन साहू, प्रदीप बहिरानी, लवेश सांघी, परसू चौरसिया सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









