शहर के विकास में सभी की भागीदारी जरूरी: निगमायुक्त अमन
Aug 20 2024
ग्वालियर। निगमायुक्त अमन वैष्णव ने कहा है कि ग्वालियर एक एतिहासिक नगर है और महानगर में सभी की भागीदारी आवश्यक है। व्यापारी एवं उद्योगपतियों को अगर किसी भी प्रकार की कोई व्यक्तिगत परेशानी है तो वह मुझ से मिल सकते हैं और मैं राज्य शासन की मंशा अनुसार ग्वालियर को सदैव अग्रणी करने में आप सब का योगदान चाहता हॅू।
कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द जैन के नेतृत्व में कैट के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा करते हुये निगमायुक्त आमन वैष्णव ने कहा कि नगर निगम बाजारों के संपर्क में भी रहेगा और अधिक से अधिक समय निकाल कर शहर में योजना को लागू करने में योगदान देगा।
इस अवसर पर कैट के अशेाक गोयल, जीडी लडढा, ललित नागपाल, उदित चतुर्वेदी, अंशुल तपा, राहुल अग्रवाल, नीरज चौरसिया, गोपाल जयसवाल, अजय चौपडा, उमेश अग्रवाल, मोहित जैन, शरद जैन, कमल अग्रवाल, डॉ सौरभ खण्डेलवाल, आकाश बरूआ, शरद मंगल, साधना शाडिल्य, सुरेन्द्र अग्रवाल, गिर सिंह तोमर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









