दिव्यांग बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

Aug 20 2024

ग्वालियर। रमन शिक्षा समिति द्वारा संचालित स्नेह स्पेशल स्कूल में रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में छात्राओं ने उपस्थित छात्रों को तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी इसके बाद छात्रों ने बहनों को गिफ्ट भेंट की। इसके पश्चात छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गयी।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के बीच पवित्र प्रेम के प्रतीक को सदियों से दर्शाता हुआ चला आ रहा है। रक्षाबंधन का अर्थ होता है रक्षा का बंधन। जब एक भाई रक्षासूत्र के समान राखी अपनी कलाई में बांध लेता है, तो वह इस पवित्र प्रेम बंधन से बंध जाता है और अपने प्राणों की चिंता किये बिना भी हर हाल में अपनी बहन की रक्षा करता  है।
 इस अवसर पर संस्था केे रामदास माहौर, श्रीमती आशा गुप्ता, श्रीमती उर्मिला सेंगर, श्रीमती सविता सक्सैना, प्रियंका शर्मा, प्रीती मिश्रा, विजय शर्मा, देवांशु मूदंडा, पल्लवी तोमर आदि उपस्थित थी।