काशी बाबा देवस्थान न्यास के श्याम बिहारी व कमल किशोर चुनाव अधिकारी नियुक्त,चुनाव 8 सितंबर को

Aug 20 2024

ग्वालियर। श्री काशीबाबा देवस्थान न्यास के चुनाव रविवार 8 सितंबर 2024 को आयोजित होंगे। निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के लिए श्री काशी बाबा देवस्थान न्यास की संपन्न हुई बैठक में श्याम बिहारी प्रजापति मुख्य चुनाव अधिकारी एवं कमल किशोर प्रजापति को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
श्री काशी बाबा देवस्थान न्यास के अध्यक्ष के अनुसार न्यास की बैठक में अध्यक्ष पद पर चुनाव लडऩे वाले न्यासियों से पूर्व परंपरा अनुसार आवेदन शुल्क को बढ़ाकर अब अध्यक्ष पद पर आवेदन शुल्क 21 हजार, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष के पद हेतु 11 हजार रूपये तथा शेष अन्य पदों पर 5100 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।