हरियाली तीज कार्यक्रम में रानी बनी हरियाली क्वीन

Aug 19 2024

ग्वालियर। विनय भक्ताम्बर महिला मंडल द्वारा नसिया में शानदार हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि दिल्ली से आई श्रीमति मीनू, श्रीमति राजकुमारी, श्रीमति मंजू द्वारा चित्र अनावरण और दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
हरियाली तीज कार्यक्रम में हरियाली क्वीन और तीज रानी बनी। सभी ने बहुत ही सुंदर रोमांचक गेम खेले सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किये। इस अवसर पर दीप्ती, दीपा, सोनल, गुंजन, संगीता, प्रीती, रेखा, सोनल, संगीता,मंजू सुमन, इंदू और मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।