ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ की नवीन डायरेक्टरी व्यापार बढ़ाने में मददगार बनेंगी
Aug 19 2024
ग्वालियर। ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ की नवीन डायरेक्टरी विमोचन व वर्षा ऋतु गोठ का आयोजन जैन छात्रावास माधव डिस्पेंसरी के सामने आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत सिंह कुशवाह सांसद ग्वालियर, विशिष्ट अतिथि संत कृपाल सिंह महाराज, अशोक सिंह राज्यसभा सांसद, डॉ सतीश सिंह सिकरवार विधायक थे। सभी अतिथियों का स्वागत संस्था ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय क_ल, सचिव निर्मल जैन एवम अंय पदाधिकारी संजय जैन ओमप्रकाश अग्रवाल गोविन्द मंगल अनिल गुप्ता ने किया। स्वागत भाषण ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय क_ल ने दिया।
इस मौके पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ ग्वालियर चम्बल संभाग की 50 साल से पुरानी व्यापारिक संस्था है और आंचल में जानी-मानी व्यापारिक संस्था है। इसमें 300 व्यापारियों का एक समूह है इसमें सभी प्रकार के छोटे बड़े व्यापारी हैं। इसमें ग्वालियर लोहा व्यवसायी के साथ साथ भिंड मुरैना डबरा दतिया टीकमगढ़ अशोक नगर गुना शिवपुरी के लोहा व्यवसायी भी सदस्य हैं। ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ की नवीन डायरेक्टरी का विमोचन हुआ यह डायरेक्टरी भी व्यापार बढ़ाने में मददगार बनेंगी।
सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि व्यापार की दृष्टि से ग्वालियर का लोहा व्यवसायी संघ अपनी ऊंचाईयां छू रहा है सभी को बधाई एवम् शुभकामनाएं। संत कृपाल सिंह ने अपने आशीवार्द देते हुए कहा कि ग्वालियर का लोहा व्यापार बढ़ाने के लिए मेहनत करता है उसके बाद वो इस मुकाम पर पहुंच पाता है मेहनत और ईमानदारी से व्यापार करते करते वो आज अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो पाया है।
विमोचन समारोह में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मंच पर दी गई। तत्पश्चात सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन किया निर्मल जैन ने प आभार प्रदर्शन अध्यक्ष संजय क_ल ने किया।
इस मौके पर ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के राकेश अग्रवाल, निर्मल जैन, दयाकिशन लहारिया, बालकृष्ण अग्रवाल, सुरेश गुप्ता दादा, संतोष जैन, शैलेष जैन, मयूर गर्ग एवंम सुरेश गुप्ता को इस मौके पर अतिथियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









