स्वतंत्रता दिवस पर जौहरी को किया सम्मानित

Aug 18 2024

ग्वालियर। विकलांग, वृद्ध, विधवा, एवं परित्याकता निराश्रितों ही नहीं हर दवे कुचले वर्ग के हकों की आवाज उठाकर बरसों से निस्वार्थ भाव के साथ संघर्ष करने बाले समाज सेवी अनूप जौहरी का 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, एवं  ग्रामीण अध्यक्ष प्रभू दयाल जोहरे द्वारा अनूप जौहरी को पुष्पहार पहना कर शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर हमीद खां उस्मानी, हरेंद्र गुर्जर, वीरसिंह तोमर, पूरन सिंह कुशवाह, कामरान कुरेशी, रसीद पहलवान एवं कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।