लायंस ऑफ ग्वालियर का स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न
Aug 18 2024
ग्वालियर। लायंस ऑफ ग्वालियर का स्वतंत्रता दिवस समारोह लायंस पार्क में आयोजित किया गया। जिसमें ग्वालियर क्षेत्र के सभी पांचो रीजन चेयर पर्सन क्लबों ने सामूहिक रूप से स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल जल भोजवानी थे एवं विशिष्ट अतिथि सहायक प्रांतपाल एसके जैन थे। राकेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की कार्यक्रम का संचालन अनुपम तिवारी ने किया।
मुख्य अतिथि ने एक होकर सामूहिक रूप से स्वतंत्रता दिवस मनाने पर सभी पांचो रीजन चेयरपर्सन को शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण का कार्यक्रम रानी अग्रवाल ने करवाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रीजन चेयरपर्सन मीनाक्षी गोयल द्वारा संपादित की गई। कार्यक्रम में अजय चोपड़ा, रुचिता गोयल, राघवेंद्र, जगदीश मित्तल, दीपक बत्रा सहित 300 सदस्य उपस्थित हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









