जरूरतमंद बच्चों की सेवार्थ पाठशाला में कार्यक्रम आयोजित किया

Aug 18 2024

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल एव सेवार्थ पाठशाला बिरला नगर, चन्दन नगर, सिंधिया पार्क में लगने वाली जरूरतमंद बच्चों की सेवार्थ पाठशाला में रोटरी क्लब रीगल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पाठशाला में पढऩे वाले बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीत, नृत्य एवम अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी वच्चो को स्टेशनरी एव आवश्यक सामग्री भेंट की गई। इस सेवार्थ पाठशाला में ओपी दीक्षित एव मनोज पांडेय एंव निस्वार्थ सेवा दे रहे अध्यापक द्वारा जरूरतमंद बच्चो को पढ़ाया जा रहा है।
रोटरी क्लब के सुधीर त्रिपाठी ने बच्चों से कहा रोटरी ने दुनिया से लगभग 99 प्रतिशत पोलियो को खत्म किया है। आप लोग जल बचाये पानी के अपव्यय को रोके अपने गुरुजनों का माता पिता का सभी बड़ो का सम्मान करें। जात पात के भेद भाव से हटकर अच्छा कार्य कर करे। मेहनत से अध्ययन करके अपने लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करें।
सेवार्थ पाठ शाला के प्रमुख ओपी दीक्षित ने कहा रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल सन 2020 से विगत 5 वर्षो से निरंतर नीडी बच्चो का पढ़ाई में सहयोग कर रहा है। कार्यक्रम में हृदेश पाठक, डॉ. अखिलेश पटेरिया, महेंद्र शर्मा, जयदेव शर्मा, डॉ गिर्राज गोयल आदि उपस्थित रहे।