कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर हत्याकांड को लेकर महासेन महिला समिति ने निकाला कैंडल मार्च

Aug 18 2024

ग्वालियर। विगत दिनों कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पीजी प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के बलात्कार-हत्या के विरोध में महासेन महिला समिति ने अचलेश्वर मंदिर से थीम रोड तक एक मौन कैंडल मार्च निकालकर पश्चिम बंगाल प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर महिला महासेन समिति की अध्यक्ष ममता गोयल, सचिव आशा गोयल, सीमा बंसल, पूनम गुप्ता, सुनीता गुप्ता, नीलम गोयल, कल्पना गोयल, मंजू गांगिल, सीमा मित्तल, शशि मांडिल सहित महिला समिति की कार्यकर्ता उपस्थित रही।