सावन उत्सव में हुईं मनभावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,विनर्स को किया सम्मानित

Aug 18 2024

ग्वालियर। सुकून के पल ग्रुप द्वारा सिटी सेंटर स्थित द क्लासिकल रेस्टोरेंट एण्ड वैंकेट में सावन उत्सव का रंगारंग मनोहारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रुप कोऑर्डिनेटर मधु भार्गव ने बताया कि सावन उत्सव में हेमा भार्गव के संयोजन में सभी आयु वर्ग की महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपने विविध आयामी हुनर के कलात्मक रंग बिखेरे। कार्यक्रम के आरंभ में सीमा भार्गव, रेनू पांडेय, मोनिका अग्रवाल व हेमा भार्गव ने झूला तो पड़ गए अमुआ की डार पे और रिमझिम की पड़े फुहार जैसे सावन गीतों पर दिल को मोहने वाला सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद अंकिता भार्गव और लवली उपाध्याय ने घूमर गीत पर मनोरम नृत्य की प्रस्तुति दी। सावन उत्सव में प्रतिभागी महिलाओं ने रोचक व रोमांचक अंदाज में अंताक्षरी, हाऊजी, ग्लास आदि गेम्स खेले। इस अवसर पर महिलाओं ने कैटवाक कर खूब तालियां बटोरी। अंत में कार्यक्रम संयोजिका हेमा भार्गव एवं ग्रुप कोऑर्डिनेटर मधु भार्गव की ओर से सभी विनर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर अंजू सिंह, संगीता गुप्ता, अर्चना शर्मा, किरण सिंह, मानसी भार्गव, राखी मारकरिया, नीलम चौहान, कंचन सक्सेना, शोभा गुप्ता, माधुरी सिंह, सीमा भार्गव आदि उपस्थित रहीं।