पार्षद श्रीमती शिवहरे एवं त्रिपाठी ने आमजन की समस्याएं सुन मौके पर ही कराया निराकरण

Aug 18 2024

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार क्षेत्रीय क्रमांक 6 के वार्ड 31, वार्ड 32 मे जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड 31 पार्षद श्रीमती अंजना शिवहरे एवं वार्ड 32 के पार्षद विवेक सोनू त्रिपाठी ने क्षेत्र की आमजनता की समस्या सुनी और हितग्राहियों को राशन पात्रता पर्ची घरेलू कामकाजी कार्ड और आयुष्मान कार्ड वितरण किए। 
इस अवसर पर मनमोहन पाठक, योगेंद्र सिंह तोमर, ब्रजमोहन शर्मा, दारा सिंह सेंगर, राजेंद्र जैन, जबर सिंह राजपूत, जंडेल सिंह गुर्जर, विजय भवानी, यशपाल कपूर, सुग्रीव राय सहित बरिष्ठजन पदाधिकारी कार्यकर्ता और अधिकारीगण उपस्थित रहे।