जागरुक करने हेतु एनसीसी कैडेटों ने निकाली रैली

Aug 18 2024

ग्वालियर। थैलेसीमिया एक वंशानुगत रक्त विकार है जिसके कारण आपके शरीर में सामान्य से कम हीमोग्लोबिन होता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं को ऑक्सीजन ले जाने में सक्षम बनाता है। थैलेसीमिया एनीमिया का कारण बन सकता है, यह बात जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने शा.हरिदर्शन उमा विद्यालय की ऋतु भार्गव के निर्देशन में थैलेसेमिया बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु एनसीसी कैडेट द्वारा निकाली गयी रैली के समापन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कही।
इस अवसर पर हरिओम गौतम ने उपस्थित लोगों को थैलेसेमिया बीमारी के लक्षण बताते हुये अधिक से अधिक रक्तदान करने हेतु लोगों से आव्हान किया।
इस अवसर पर अनूप शर्मा, ब्रजेश शर्मा, दीपमाला खत्री, मंगला गुप्ता, रूपसिंह वैश्य, नरेश शाक्य, रोहित यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।