एलएनआईपीई के 67वां स्थापना दिवस समारोह में 1997-2000 बैच के छात्र-छात्राएं शामिल हुए
Aug 18 2024
ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में 67वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जिसमे 1997-2000 एलुमिनाई बैच शामिल हुए। सर्वप्रथम सुबह स्थापना दिवस में शामिल हुए बैच और एलएनआईपीई के समस्त अधिकार, कर्मचारियों ने वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित की। जिसके बाद प्रशासनिक भवन के सामने संस्थान का झंडा फहराने का कार्यक्रम हुआ आयोजन के उद्बोधन में कार्यवाहक कुलपति प्रो. इंदु बोरा ने सभी पुरातन छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने संस्थान के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डाला, साथ ही कहा कि एलएनआईपीई के उजज्वल भविष्य के लिए भी हम कटिबद्ध हैं।
स्थापना दिवस पर एलएनआईपीई में हर वर्ष 25वें वर्ष में प्रवेश करने वाले बैच को आमंत्रित किया जाता है। स्थापना दिवस में देशभर से लगभग 80 से100 एलुमिनाई शामिल हुए।
आयोजन के दौरान इंटर हाउस मार्च पास्ट कंपटीशन कार्यक्रम हुआ आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी बीएसएफ टेकनपुर मनोज कुमार यादव मौजूद रहे। मार्च पास्ट में 8 जूनियर हाउस ने भाग लिया जिसमे 5 छात्र और 3 छात्राओं के हाउस शामिल रहे साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर कल्चर प्रोग्राम हुआ जिसमें एलुमिनाई ने डांस, गाने पुरानी बातों को साझा किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









