रक्षाबंधन पर सायबर सेल ग्वालियर ने खोये 404 मोबाइल लौटाये, चेहरों पर लौटी मुस्कान
Aug 18 2024
ग्वालियर। पुलिस गुम हुए 86 लाख रुपए के मोबाइल तलाशकर उनके मालिकों को वापस लौटाए। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मोबाइल वापस मिलने पर सभी 404 आवेदकों के चेहरे खिल गए, जिन्होंने इस कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार जताया है।
एसपी धर्मवीर सिंह को हर रोज मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिल रही हैं। जिस पर एसपी द्वारा एएसपी सियाज केएम को उक्त मोबाइलों को सायबर सेल की टीम से ट्रेस कराकर शीघ्र बरामद करवाने की टास्क दी गई। जिन्होंने क्राइम एएसपी आयुष गुप्ता, डीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार व क्राइम ब्रांच टीआई अजय सिंह पंवार के मार्गदर्शन में सायबर सेल की टीम को गुम हुए मोबाइलों का पता लगाने में लगाया गया। जिसके द्वारा सतत कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के 404 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया।
उक्त सभी मोबाइलों को ग्वालियर, मुरैना, गुना, भिण्ड, शिवपुरी, दतिया, भोपाल, दिल्ली, सूरत, जयपुर, बरेली, आगरा, आदि स्थानों से ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये थे। जिनके मोबाइल गुम हुये थे उनमें गृहणी, विद्यार्थी, एनजीओ कर्मचारी, सब्जी बेचने वाला, व्यापारी, ड्रायवर, मजदूर, शिक्षक आदि मोबाइल धारक थे। भाई-बहन के रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुन: मुस्कान लौट आई। सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। एसपी धर्मवीर सिंह ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।
उक्त मोबाइलों को खोजने में सायबर सेल के प्रभारी सिंह रघुवंशी, विश्वीर सिंह जाट, संजय सिंह जादौन, जैनेंद्र गुर्जर, कपिल पाठक, सोनू प्रजापति, शिवकुमार यादव, प्रदीप यादव, आशीष शर्मा व देवेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









